मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- बिहार के मुजफ्फरपर के औराई थाना क्षेत्र के जनार पंचायत के बेदौल गांव के कोन्हा टोला में अवैध खनन से बने गड्ढे मे तीन किशोर डूब गये। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीसरा जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। एसकेएमसीएच में उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। औराई थाने में ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ शिकायत की गयी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतकों की पहचान बेदौल कोन्हा टोला के रविंद्र राय के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं सुरेंद्र राय के लगभग 9 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। जबकि तीसरे स्थानीय देवेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र रामानंद राय एसकेएमसीएच में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया ...