बिहार में अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव? सम्राट सरकार ने दानापुर, सोनपुर के बाद 3 नगर पंचायतों में लगाए प्रशासक
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 19 -- बिहार में नगर निकाय चुनाव अभी होने की संभावना कम है। सम्राट सरकार ने 3 और निकायों में प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। नगर पंचायत मधुबन, जम्होर और मदनपुर में प्रशासक की तैनाती की गई। नगर विकास विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। राज्य सरकार ने संबंधित निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को ही वहां के प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले दानापुर, सोनपुर, फुलवारी और खगौल नगर परिषद में प्रशासक की नियुक्ति की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के चलते यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन, औरंगाबाद जिले के जम्होर एवं मदनपुर को पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था।दानापुर, फुलवारी और खगौल का बढ़ा है दायरा इसके अलावा सारण जिले के सोनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.