हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 19 -- बिहार में अब बेटी के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने पर बाट से मारकर पिता की हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने इस मामले में एक युवक और उसके भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। घटना शहर के मेन रोड में हुई। सड़क पर हुई कत्ल की वारदात से सनसनी फैल गई है। बक्सर जिले के तुरहा टोली निवासी दिलीप वर्मा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उसके पिता संतोष वर्मा बीते मंगलवार की रात सब्जी खरीदने आर्य समाज मंदिर के पास लगने वाली मंडी में गए थे। वहीं तुरहा टोली का ही रहने वाला मंटू तुरहा अपने तीन भाइयों के साथ उसके पिता को पकड़ लिया और बाट से सिर पर मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ संतोष वर्मा को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.