पटना, अप्रैल 7 -- बिहार में अब अपराधियों के लिए अपराध कर बच पाना आसान नहीं है। अपराधियों को उनके मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने के लिए बिहार पुलिस खास इंतजाम कर रही है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि सात साल से अधिक की सजा वाले सभी कांडों में घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए चार स्थायी व 09 क्षेत्रीय सहित कुल 13 एफएसएल को अगले एक-दो साल में पूर्ण रूप से चालू करा लिया जायेगा। वे मंगलवार को राजधानी पटना में सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय फॉरेंसिक बायोलॉजिकल साइंस सैटेलाइट कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कर रहे थे। इस कांफ्रेंस में केंद्रीय एफएसएल के अधिकारी सहित देश भर के विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं से आये वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। मौके पर डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लैब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.