औरंगाबाद, अगस्त 14 -- मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डीएम के साथ एग्रीस्टैक के तहत डिजिटल कृषि मिशन एवं दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान दोनों योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों, अब तक की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

किसानों की पंजीकरण और डिजिटल रिकॉर्ड एग्रीस्टैक के तहत किसान पंजीकरण, कृषि भूमि के भूखंडों का पंजीकरण तथा बोई गई फसलों के पंजीकरण के माध्यम से किसानों और कृषि भूमि से संबंधित डिजिटल अभिलेखों को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। बिहार में अब तक 55.53 लाख किसान किसान पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। राज्य के कुल 45824 ...