सुल्तानगंज (भागलपुर), अप्रैल 28 -- बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव देखने को मिला।सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने सभापति और कार्यपालक अधिकारी (ईओ) पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की मौत हो गई, जबकि नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर में गोली लगी है। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी, एसएसपी से लेकर कई वरीयत अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर की है। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में बाइक सवार अपराधी घुस गए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें ईओ कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू गोली लगने से घायल ह...