हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 26 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ रिकार्ड तोड़ गर्मी तो दूसरी और आंधी-बारिश जनजीवन को प्रभावित कर रही है। सोमवार को दोपहर बाद से मंगलवार की सुबह तक 25 जिलों में भारी से हल्के स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कटिहार के प्राणपुर में 132.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिली है। पटना में बुधवार से तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। बिहार में मंगलवार को मौसम के अलग-अलग रंग नजर आए। पुरवा का प्रवाह होने के बावजूद राज्य के चार जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। भभुआ में 43.6, डेहरी में 42.4, औरंगाबाद में 40.8 और छपरा में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया...