नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Bihar me chand kitne baje dikhega: बिहार में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण करवा चौथ के चांद पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। गुरुवार की सुबह से ही पटना के आसपास इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। कई इलाकों में आसमान में काले बादल भी छाए हुए हैं। मौसमविदों ने 31 अक्टूबर 2026 तक राज्य के तमाम शहरों में बारिश, वज्रपात और आंधी का अनुमान लगाया है। मौसम में बदलाव या धुंध के कारण करवा चौथ के स्पष्ट दर्शन में तमाम इलाकों में 5-10 मिनट का अंतर आ सकता है। बिहार में आज 29 अक्टूबर 2026 को चंद्रमा रात 07:35 बजे से रात 07:50 बजे के बीच निकलेगा। पूर्वी बिहार के जिलों में चांद थोड़ा पहले और पश्चिमी या मध्य जिलों में कुछ मिनट के बाद नजर आएगा। जानें पटना, पूर्णिया, गया और मुजफ्फरपुर समेत शहरों में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेग...