बिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी
गया, सितम्बर 27 -- बिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के कुड़वा बाजार महादलित टोला पहुंचकर मृतक अजय मांझी के परिजनों से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पथरा गांव में महादलित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप से जुड़े मामले की भी जानकारी जुटाई। रविवार को बोधगया के सक्सेना मोड़ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों में आक्रोश है। शिष्टमंडल ने जांच के बाद तैयार रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष मांझी को सौंप दी है। रिपोर्ट के माध्यम से संबंधित आरोपितों पर शीघ्र कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.