भागलपुर, जुलाई 16 -- भागलपुर। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा भागलपुर की जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को संघ भवन, चंडी प्रसाद लेन में आयोजित होगी। जिला सचिव डॉ. रवि शंकर ने बताया कि बैठक बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य मुख्यालय के निर्देश एवं राज्य निर्वाचन आयोग के ज्ञापन के आलोक में बुलाई गई है। बैठक में 19 जुलाई को पटना में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक की तैयारी, संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा विद्यालय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षक संघ का अधिवेशन 17 व 18 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...