आरा, जनवरी 15 -- आरा, निज प्रतिनिधि। औरंगाबाद के हसपुरा में आयोजित मिलियन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर बिहार महिला क्रिकेट टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 151 रनों का विशाल लक्ष्य उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के समक्ष रखा। लक्ष्य का पीछा करती हुई उत्तर प्रदेश की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 70 रन ही बना पाई। इस तरह बिहार महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच को 81 रनों से जीतकर कप पर कब्जा जमाया। अमृता को मैन आफ द मैच चुना गया। बिहार महिला क्रिकेट टीम के विजयी होने पर यशवंत नारायण, संजय राय, अभय विश्वास भट्ट, ज्योति कुमार, सुरेश मिश्रा, रजनीश पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.