देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाइक से बिहार भेजी जा रही 8 पेटी देसी शराब खामपार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। खामपार पुलिस प्राथमिक विद्यालय के विरमा पट्टी के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक बाइक तेजी से लेकर युवक आते नजर आया। पुलिस ने बाइक को रोक लिया और बाइक की तलाशी ली तो 8 पेटी देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार केस कुमार पुत्र जय नारायण गोंड निवासी दमकिया थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...