चंदौली, मई 21 -- सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को छोटे टैंकर में लदे दो हज़ार लीटर डीजल बरामद किया। डीजल को बिना वैध कागजात के बिहार की तरफ भेजा जा रहा था। बरामद डीजल का मूल्य लगभग दो लाख रुपये बताया जा रहा है। आपूर्ति विभाग की टीम मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया। यूपी से सटे बिहार में डीजल का मूल्य अधिक होने के कारण प्रदेश सीमा के पेट्रोल पम्पों पर डीजल लेने वाले वाहनों की क़तारें लगी रहती है। यही कारण है की आये दिन विभिन्न वाहनों से बिहार की तरफ डीजल तस्करी कर भेजा जाता है। इस दौरान बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बगही गांव के समीप नेशनल हाईवे पर डीजल लदे छोटे टैंकर को रोककर जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान दो हजार लीटर डीजल मिला। बरामद डीजल का कागज...