नई दिल्ली, मार्च 29 -- bihar board 10th result 2026 toppers list: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं यानी मैट्रिक के नतीजे (Bihar Board 10th Result 2026) का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इस बार पुष्पांजलि कुमारी ने स्टेट टॉप किया है। पुष्पांजलि के साथ ही वैशाली की सृष्टि परवीन ने भी 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इस साल कुल 81.79 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। अगर पास होने वाले छात्रों की बात करें तो इस बार 6 लाख 1 हजार 390 लड़के पास हुए हैं, जबकि 6 लाख 34 हजार 353 छात्राएं सफल हुई हैं। यानी साफ है कि रिजल्ट में लड़कियों ने बढ़त बनाई है। यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों से लगातार देखने को मिल रहा है, जहां छात्राएं पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार भी वही तस्वीर दोहराई गई है।यहां देखें टॉपर्स की लिस्...