कार्यालय संवाददाता, मार्च 30 -- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के इतिहास में पहली बार टॉपर को 492 अंक (98.4 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। इससे पहले इतना अधिक अंक किसी ने हासिल नहीं किया था। परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौराही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो पिछले वर्ष के टॉपर से तीन अंक अधिक है। वर्ष 2025 में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा को 489 अंक (97.80 प्रतिशत) प्राप्त हुए थे। वहीं वर्ष 2024 में शिवंकर कुमार को भी 489 अंक (97.80 प्रतिशत) मिले थे।टॉप 10 में 139 छात्र पहली बार शामिल हुए वहीं बोर्ड के इतिहास में पहली बार टॉप 10 में इतने अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार कुल 139 छात्र टॉप 10 में...