नई दिल्ली, मार्च 29 -- बिहार बोर्ड (BSEB) के 10वीं यानी मैट्रिक के नतीजे आज जारी कर दिए गए। यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। रिजल्ट का ऐलान होते ही सबसे बड़ी दिक्कत जो सामने आती है, वो है वेबसाइट का क्रैश हो जाना। जैसे ही नतीजों की घोषणा होती है, लाखों छात्र एक साथ इंटरनेट पर टूट पड़ते हैं। इस भारी ट्रैफिक की वजह से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स अक्सर सर्वर डाउन का शिकार हो जाती हैं। स्क्रीन पर 'Error' या 'Page Not Loading' देखकर छात्रों की घबराहट और बढ़ जाती है। पसीने छूटने लगते हैं और समझ नहीं आता कि आखिर अपना नतीजा कैसे देखा जाए। लेकिन अब आपको इस परेशानी से रूबरू होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर इंटरनेट दगा दे जाए और वेबसाइट काम करना बंद कर दे, तब भी आप पलक झपकते ही अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी साइबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.