नई दिल्ली, मार्च 29 -- आज का दिन बिहार के लाखों घरों में अलग ही माहौल लेकर आया है। कहीं दुआएं हो रही हैं, कहीं मोबाइल और लैपटॉप तैयार रखे गए हैं, तो कहीं दिल की धड़कनें तेज हैं। वजह साफ है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे आने वाला है। रिजल्ट आने पर यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे। हर साल की तरह इस बार भी सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार पास प्रतिशत नया रिकॉर्ड बनाएगा या नहीं। मगर बीते सालों के क्या आंकड़े क्या रहे आइए जानते हैं... बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के लिए पढ़ें लाइव अपडेट्स2025 के आंकड़े क्या कहते हैं अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें, तो रिजल्ट काफी संतुलित और अच्छा रहा था। करीब 15 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 82 प्रतिशत से ज्यादा पास हुए। यह दिखाता है कि बिहार म...