मधेपुरा, मार्च 18 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएमएमभी कालेज के एक शिक्षक द्वारा प्राचार्य पद पर किए गए दावे का निष्पादन हो गया है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर बिहार बोर्ड के निदेशक ने मामले की सुनवाई के बाद शिक्षक बिरेंद्र कुमार के दावे को खारिज कर दिया। प्रबंधन समिति द्वारा प्राचार्य दिनेश कुमार की नियुक्ति को वैध करार देते हुए शिक्षक बिरेंद्र कुमार द्वारा वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि भौतिकी विभाग के शिक्षक बिरेंद्र कुमार ने वरीय बताते हुए प्राचार्य पद पर दिनेश कुमार की नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया था। उनका कहना था कि प्रबंधन समिति द्वारा वर्ष 2003 में उन्हें प्रोन्नति देकर उन्हें प्राचार्य बनाया जाना चाहिए था। लेकिन अवैध तरीके से प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने तत्कालीन प्राचार्...