मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट को लेकर वायरल 1:30 बजे का नोटिस फर्जी निकला। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि मैट्रिक (कक्षा 10) का रिजल्ट मार्च अंत तक (30 या 31) तक जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। शुक्रवार देर रात से ही मैट्रिक का रिजल्ट शनिवार डेढ़ बजे जारी किए जाने की सूचना वायरल होती रही। बाद में इसे फर्जी बताया गया। जिले में 67 हजार विद्यार्थी ने इस बार मैट्रिक परीक्षा दी है। जिले के कुछ छात्राओं को बोर्ड ने इंटरव्यू के लिए भी बुलाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...