नई दिल्ली, मार्च 23 -- Bihar Board : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा। नतीजे interbiharboard.com और bsebexam.com पर जारी किए जाएंगे। इस साल बिहार बोर्ड 2026 की इंटरमीडिएट कक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच चली थी। पिछले साल के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की बात करें, तो रिजल्ट 25 मार्च को घोषित किया गया था। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में 1280211 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 117330 विद्यार्थी पास हो हुए। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 89.66 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में प. चंपारण की प्रिया जायसवाल ने...