पटना, अप्रैल 19 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने माध्यमिक विशेष परीक्षा, 2026 और माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org या https://biharboardonline.com पर प्रवेश पत्र जारी किया गया है। परीक्षाएं दो चरणों में होंगी, जिसमें इंटरनल एसेसमेंट-प्रायोगिक परीक्षा 29 और 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर और सैद्धांतिक परीक्षा 2 मई से 6 मई तक प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र पर होगी। समिति द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विद्यालय के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ संबंधित परीक्षार्थी को प्राप्त कराएं और प्रवेश पत्र वितरण की पंजी भी सु...