पटना, अगस्त 4 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से 11वीं में नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी बुधवार से 11 अगस्त तक बोर्ड की ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) प्रणाली के माध्यम से नामांकन ले सकेंगे। इससे पहले 25 जून से 9 जुलाई तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित थी। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया। इस बाबत बोर्ड के संयुक्त सचिव (ओएफएसएस) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि शिक्षण संस्थान द्वारा ओएफएसएस पोर्टल पर प्रत्येक नामांकित विद्यार्थियों के नामांकन को 12 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...