बिहार बोर्ड : इंटर नामांकन के लिए आवेदन आज से, 18 तक मौका
पटना, अप्रैल 7 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सत्र 2026-2028 के लिए इंटरमीडिएट 11वीं में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी और 18 अप्रैल तक चलेगी। राज्य के 10 हजार इंटरमीडिएट स्तर के संस्थानों के 17.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) पोर्टल https://ofssbihar.net के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले ओएफएसएस वेबसाइट से कॉमन प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों को कॉमन एप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.