बिहार बोर्ड : इंटर, मैट्रिक परीक्षा में रजिस्ट्रेशन को 22 तक अंतिम मौका
पटना, अगस्त 17 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन का अंतिम मौका दिया है। अबतक छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अगस्त तक हो सकेगा। इस दौरान विलंब शुल्क के साथ आवेदन और शुल्क जमा किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए जिन विद्यार्थियों का अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन नहीं हो सका है, उनके लिए शिक्षण संस्थानों को यह विशेष एवं अंतिम अवसर दिया गया है। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधान यूजर आइडी और पासवर्ड से समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.