बेगुसराय, जनवरी 29 -- बीहट, निज संवाददाता। बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में बीहट के पांच खिलाड़ी का चयन किया गया है। ये पांचों खिलाड़ी 29 जनवरी से एक फरवरी तक तमिलनाडु के इरोड में होने वाले 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना जौहर को दिखाएंगे। बीहट जागीर टोला का छोटू बिहार जूनियर बालक बॉल बैडमिंटन टीम के कप्तान होंगे। वहीं, बालक टीम में शशांक कुमार व आर्यन कुमार पाठक तथा बालिका वर्ग में कशिश एवं माही कुमारी का चयन किया गया है। बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकास कुमार ने बताया कि बॉल बैडमिंटन के खेल में बेगूसराय के खिलाड़ी लगातार अच्छे खेल प्रदर्शन से जिले व बीहट का नाम राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे हैं। ये पांचों खिलाड़ी बाल केन्द्र किलकारी के हैं। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के प्रतिनिधियों समेत खेलप्रेमिय...