पटना, अप्रैल 14 -- भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार भाजपा के बुलडोजर राज की प्रयोगशाला नहीं बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है, जहां जनादेश की खुली अवहेलना कर भाजपा सत्ता पर काबिज हो रही है। यह सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार को बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाना चाहती है लेकिन भाजपा को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि बिहार उसकी इस तानाशाही परियोजना को स्वीकार कर लेगा। यह वही धरती है जिसने सत्ता के अहंकार को बार-बार चुनौती दी है। यह भी पढ़ें- आज नीतीश कुमार की विदाई, नए मुख्यमंत्री का भी चयन; कल पटना में शपथ उन्होंने आह्वान किया कि आज जरूरत है एकजुट होकर, पूरी ताकत ...