पटना, मई 29 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की नई टीम का ऐलान हो गया है। पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, पवन जायसवाल और प्रणव यादव समेत 14 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सात प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष के नामों की भी घोषणा की गई है। इसमें भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा की कमान जितेंद्र सिंह को मिली है। विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाय गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के बाद शुक्रवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।14 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्...