हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 28 -- Bihar BJP Team: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व वाली नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कमेटी में शामिल होने वाले नेताओं के नाम को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए आलाकमान को सूची भेज दी है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही राज्य इकाई की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी की मौजूदा कमेटी तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में ही बनी थी। दिलीप जायसवाल बिना कमेटी बनाए ही अध्यक्ष पद से विदा हो गए। लोकसभा चुनाव के बाद जब डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई तो पार्टी नेताओं को लगा कि फिर से नई कमेटी का गठन होगा। लेकिन विगत वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद डॉ दिलीप जायसवाल मंत्रिमंडल...