मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सब जूनियर बिहार बालिका फुटबॉल टीम के गठन के लिए रविवार को चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में हुआ। चयनित टीम में मुजफ्फरपुर से अनु प्रिया, अर्चना कुमारी और रागिनी कुमारी को भी जगह दी गई है। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से 100 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 10 अगस्त को जूनियर बिहार बालिका फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल होगा।चयन ट्रायल की जिम्मेदारी महिला फुटबॉल बिहार के संयोजक व मुजफ्फरपुर के निवासी असगर हुसैन के नेतृत्व में अंशा कुमारी, पिंकी कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, रोहित कुमार, संजीव कुमार सिंह मुन्ना, नाजिर हुसैन समेत अन्य ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...