मुजफ्फरपुर, मई 25 -- अनामिका, मुजफ्फरपुर। बिहार माहवारी हितैषी राज्य बनेगा। इसको लेकर स्कूलों में पीरियड एजुकेशन का कोर्स चलेगा। पहली माहवारी से पहले से लेकर ब्वॉयज एज पीरियड एलाइज की कक्षा स्कूलों में चलेगी। ये कक्षाएं छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं दोनों के लिए होगी। बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक नवीन कुमार ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ और डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान को निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- माहवारी पर टूटेगी चुप्पी, स्कूलों में चलेगा छह दिवसीय जागरूकता अभियानमाहवारी स्वच्छता दिवस उन्होंने कहा है कि हर साल 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष से सरकार ने स्कूलों में पीरियड एजुकेशन देने का निर्णय लिया है, ताकि बिहार देशभर में माहवारी हितैषी राज्य बन सके। इसके तहत टुगेदर फॉर ए पीरियड फ्रेंडली बि...