बिहार बनेगा फिल्म हब, टीवीएफ की अगली फिल्म की शूटिंग बिहार में
पटना, मार्च 24 -- बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग और प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस 'द वायरल फीवर' के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। विभागीय सचिव प्रणव कुमार, निगम की महाप्रबंधक रूबी और टीवीएफ संस्थापक अरुणाभ कुमार ने घोषणा की कि टीवीएफ की अगली फिल्म 'शिव-शक्ति' की शूटिंग बिहार में की जाएगी। बेहद लोकप्रिय वेबसीरीज 'पंचायत' के अगले सीजन का प्रीमियर भी बिहार में करने की योजना है। सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को वैनिटी वैन, सुरक्षा और अनुदान जैसी हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। अरुणाभ कुमार ने 'जॉब ऑन ट्रेनिंग' मॉडल पर जोर देते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को न केवल फिल्म निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। टीवीएफ के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.