बांका, फरवरी 2 -- बांका, एक संवाददाता। बिहार सरकार के आगामी बजट को लेकर बांका जिले के लोगों की उम्मीदें इस बार काफी बढ़ी हुई हैं। लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं की कमी झेल रहे इस सीमांत जिले को उम्मीद है कि सरकार इस बार विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस प्रावधान करेगी। सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रेल सुविधा, औद्योगिक विकास और पर्यटन जैसे मुद्दे यहां के लोगों की प्राथमिक सूची में शामिल हैं। सबसे बड़ी उम्मीद जर्जर ग्रामीण सड़कों और प्रमुख मार्गों के निर्माण से है। धोरैया, शंभूगंज, बौसी, बेलहर, कटोरिया और फुल्लीडुमर जैसे प्रखंडों में कई सड़कें वर्षों से बदहाल हैं, जिससे आवागमन और व्यापार दोनों प्रभावित होते हैं। लोगों की मांग है कि बजट में ग्रामीण संपर्क सड़कों के पक्कीकरण, बाईपास निर्माण और प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.