छपरा, फरवरी 3 -- छपरा, एक संवाददाता। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बिहार विधान सभा में सत्र 2026-27 का मंत्री विजेन्द्र यादव द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने वाला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उत्पादों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा व सभी सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन में अपग्रेड करने का प्रस्ताव विकास की रफ्तार को तेज करेगा। सांसद ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में यह बजट एक ठोस कदम है। यह बजट बिहार को उन्नत, आत्मनिर्भर और बिहारवासियों को अधिक समृद्ध बनाने ...