मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर। पटना और दिल्ली में छात्र आंदोलनों के दौरान हुईं गिरफ्तारियों एवं पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को इंसाफ अधिकार मंच के बैनर तले दूसरे दिन भी शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च कल्याणी चौक से शहीद जुब्बा सहनी स्मारक स्थल पहुंचा। स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने पटना में गिरफ्तार 78 छात्रों की तत्काल रिहाई, उनपर दर्ज मुकदमों की वापसी तथा पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग की। इंसाफ अधिकार मंच के राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने 25 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लेफ्ट संगठनों का ऐलान यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- ...