पटना, जुलाई 24 -- आइसा समेत कई संगठनों के शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा प्रमोशनल ट्रेनिंग कोर्स (पीटीसी) कर रहे 300 जवानों और 500 अतिरिक्त होमगार्ड को भी विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया गया है। बीते बुधवार को हुए हंगामे के मद्देनजर शनिवार को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यह अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बंद के दौरान उपद्रव की कोशिश हो सकती है। इसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लेफ्ट संगठनों का ऐलान बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शह...