पटना, जुलाई 27 -- नीट प्रकरण में शनिवार को बिहार बंद के दौरान हिंसा, तोड़फोड़ और पथराव के मामले में पुलिस ने पूरे बिहार में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। रविवार को पांच जिलों में 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। सबसे ज्यादा 258 लोग पटना जिले में गिरफ्तार किए गए हैं। छपरा में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और 30 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर उपद्रव में शामिल संदिग्ध लोगों की कई तस्वीरें जारी की हैं। शनिवार को छपरा में उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन को फूंक दिया था। सासाराम में 35 लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तार की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- जेल की रोटी नहीं खा रहे थे तेजप्रताप, खूब हुआ मान...