भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार बंद का असर शहर के बाजारों में भी मिला-जुला देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों के भय से कई इलाकों में दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। फुटपाथ पर सजने वाली कई दुकानें भी नहीं लगीं। वहीं प्रदर्शन समाप्त होने के बाद बाजार खुला, लेकिन ग्राहकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शरद सालारपुरिया ने बताया कि बिहार बंद के कारण बाहरी व्यापारियों का आवागमन काफी कम रहा। इसका असर थोक और खुदरा दोनों तरह के कारोबार पर पड़ा। वहीं दिनभर बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल भी कम रहने से व्यापारियों को अपेक्षित बिक्री नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- बिहार बंद : कोसी, पूर्वी बिहार, सीमांचल में कई जगह पथराव, पुलिस ने किया लाठ...