सहरसा, जुलाई 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा में शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक के विरोध में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, फ़ायरिंग, गिरफ्तारी और कथित बर्बर दमन के खिलाफ बिहार बंद के समर्थन में सहरसा में भी छात्र-युवाओं ने विशाल आक्रोश मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी किया। सुबह 8 बजे से ही आरवाइए, आइसा और भाकपा माले के कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरकर सहरसा मधेपुरा बाईपास को बिस्कोमान के समीप एक घंटा तक चक्का जाम रखा। नौ बजे से धीरे-धीरे बंद समर्थक थाना चौक पर जूटने लगे। आइसा-आरवाईए के पूर्व घोषित बिहार बंद के समर्थन में एआईएसएफ, एसएफआई, डीवाईएफआई, आईआईपी, भीम आर्मी, छात्र राजद, भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या छात्र व युवा शामिल हुए। नगर पालिका चौक समीप मचाया उत्पात :बंद ...