हिन्दु्तान टीम, जुलाई 25 -- बिहार बंद के दौरान राज्य के कई जिलों में शनिवार को तनाव और बवाल की स्थिति रही। छपरा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को फूंक दिया। सीतामढ़ी में भी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया गया। पटना, सीवान, पूर्णिया, सहरसा समेत अन्य जगहों पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने उन्हें काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और कहीं-कहीं पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गएय़ सीतामढ़ी में पथराव से एसपी को चोट लग गई। छपरा में बीडीओ का सिर फूट गया तो आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में चल रहे युवाओं के आंदोलन के बीच लेफ्ट छात्र संगठन आइसा ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस का भी समर्थन मिला। राजधानी पटना में शनिवार को बि...