नई दिल्ली, मई 9 -- गए गुरुवार और शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दो राज्यों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोहों में शिरकत की। ये जलसे सिर्फ सम्राट चौधरी और शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी के लिए नहीं आयोजित किए गए थे। आप इनको भगवा दल के आशातीत उभार और उससे उपजे सियासी अश्वमेध की मुनादी भी मान सकते हैं। सन् 2014 के इसी मई महीने में जब नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, तब भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अन्य धड़ों के साथ देश के सिर्फ सात सूबों पर राज करती थी। आज देश के 22 राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकारें हैं। इनमें से प्रमुख 15 सूबों में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। सवाल उठता है, इतनी बड़ी सफलता हासिल कैसे की गई? कुछ दिलजले इसे सांप्रदायिकता की जीत बताकर अपना गुबार हल्का कर लेते हैं, लेक...