बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे को बताया निराधार
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने 24 मई को प्रस्तावित बैठक को वैध बताते हुए इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाह का खंडन किया है। अध्यक्ष मेहता ने सभी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिवों को जारी संदेश में कहा कि 24 मई को पटना में होनेवाली असाधारण आम बैठक उनके अनुमोदन से बुलाई गई है और इसकी विधिवत सूचना 1 मई को ही भेजी जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निर्देशों की अनदेखी करते हुए 17 मई को बेगूसराय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह भ्रामक जानकारी दी गई कि अध्यक्ष बीमार हैं और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह भी पढ़ें- जिला परिषद अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव संबंधी बैठक स्थगित मेहता ने इन दावों को पूरी तरह असत्य और निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और वह पूरी तरह स्वस्थ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.