मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन (बीएफए) में विवाद गहराता जा रहा है। बीएफए अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने मानद सचिव इम्तियाज हुसैन को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। उनकी सदस्यता भी अगले आदेश तक समाप्त कर दी गई है।जारी पत्र में कहा गया है कि 17 मई को शोकॉज नोटिस के बावजूद सचिव की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद 17 मई को बेगूसराय में बैठक की गई, जो बीएफए संविधान और नियमों का उल्लंघन है। यह कार्रवाई एसोसिएशन की गरिमा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। यह भी पढ़ें- बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पद से हटाए गए इम्तियाज हुसैन मामले को 24 मई को प्रस्तावित ईओजीएम में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे को बताया नि...