वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती है। आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट की तर्ज पर यूपी फर्स्ट का विजन है। यह बातें लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहीं। वह शनिवार को भोजूबीर स्थित एक लॉन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा सिर्फ जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को स्नातक एमएलसी चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया। यह भी पढ़ें- 2027 में यूपी में सपा साफ, 2029 में कांग्रेस होगी हाफ : केशव इस मौके पर प्रदेश संगठ...