मुंगेर, मार्च 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पटना स्थित बापू सभागार में रविवार की शाम "बिहार संस्कृत पूर्ण जागरण महासभा 2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने किया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मुंगेर की ग्राम रक्षा दल की जिला अध्यक्ष सह पुलिस मित्र की सक्रिय सदस्या सपना भारती को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए "बिहार प्रेरणा सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया।मंच से सम्मानित करते हुए विकास वैभव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सपना भारती का समर्पण और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सपना भारती लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और महिला सुरक्षा, ज...