भागलपुर, मार्च 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधी  बिहार पेंशनर समाज नाथनगर शाखा की ओर से रविवार को होली मिलन मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व अबीर रंग, गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। अध्यक्ष डॉ. मुलाय मंडल ने पेंशनर समाज के उच्च कार्यालय से आए पत्र को पढ़कर सभी को सुनाया और समाज में एकजुटता बनाए रखने की अपील की। मौके पर सचिव सुभाष चन्द्र सिंह,  कोषाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, आरके लाल सहित करीब 40 पेंशनर सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...