पटना, दिसम्बर 13 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि बिहार पुष्प उत्पादन का नया केंद्र बनेगा। इसके लिए सरकार फूलों की खेती करने वाले किसानों को मदद करेगी। इसके तहत गेंदा फूल को बढ़ावा देने के लिए आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विविधिकरण और बागवानी आधारित कृषि को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप बिहार सरकार फूलों की खेती को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम में गेंदा फूल की खेती का विस्तार कर राज्य में व्यावसायिक बागवानी को नई दिशा देना है। गेंदा फूल की बाजार में निरंतर एवं व्यापक मांग को देखते हुए यह फसल किसानों के लिए कम लागत में अधिक आमदनी का सशक्त माध्यम बन सकती है। इससे किसानों की आय में स्थायी वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेग...