बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में नहीं आएगी कोई वेटिंग लिस्ट; केंद्रीय चयन पर्षद ने खारिज की मांग
पटना, जुलाई 6 -- Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में सिपाही बनने की दौड़ में शामिल रहे उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है, जो अंतिम परिणाम के बाद वेटिंग लिस्ट की उम्मीद लगाए बैठे थे। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि 19,838 सिपाहियों की भर्ती के जारी हो चुके परिणाम के बाद अब इसमें कोई भी वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। पर्षद ने मेरिट लिस्ट में नीचे रहने वाले अभ्यर्थियों की चयन पर पुनर्विचार करने की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।नियमावली का हवाला देकर पर्षद ने खारिज की मांग पर्षद के विशेष कार्य पदाधिकारी राजकिशोर बैठा द्वारा जारी की गई सार्वजनिक सूचना के अनुसार, विभाग की आधिकारिक नियमावली में ही वेटिंग लिस्ट जारी करने का कोई नियम या प्रावधान शामिल नहीं है। दरअसल, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.