जहानाबाद, फरवरी 27 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को गांधी मैदान से इंदौर स्टेडियम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस जन-संपर्क को सुदृढ़ एवं मजबूत करने, सामाजिक जागरूकता का व्यापक प्रसार कराने तथा फिटनेस के प्रति प्रेरणा जागृत करने के उदेश्य से पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक डाक्टर नवजोत सिमी के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की साथ ही बड़ी संख्या में आमजनों के द्वारा उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम की और सफलता को और बढ़ाया। यह आयोजन पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास सहयोग एवं समन्वय ...