बिहार पुलिस में 15821 पदों पर बड़ी भर्ती, 52 साल वालों को भी मौका
नई दिल्ली, मई 17 -- अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं और पुलिस विभाग में काम करने का सपना देखते हैं, तो बिहार पुलिस की यह भर्ती आपके लिए बड़ा मौका बन सकती है। बिहार पुलिस ने विशेष सहायक पुलिस यानी स्पेशल असिस्टेंट पुलिस के हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इसमें अनुभवी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी और उम्र सीमा भी काफी राहत वाली रखी गई है। यही वजह है कि भर्ती की खबर सामने आते ही युवाओं के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है।15,821 पदों पर होगी भर्ती बिहार पुलिस की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक विशेष सहायक पुलिस के कुल 15,821 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट police.bihar.gov.in पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.