किशनगंज, मई 28 -- ठाकुरगंज। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ठाकुरगंज क्षेत्र के छह युवक-युवतियों ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में चयनित छह युवक-युवतियों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरवसफलता की खुशी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा जारी अंतिम परिणाम में इन अभ्यर्थियों के चयन की खबर मिलते ही गांवों और पंचायतों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित अभ्यर्थियों में मल्लाह पट्टी निवासी पूजा कुमारी, गोथरा निवासी अभिषेक, अमलझाड़ी निवासी सुरेश साह, भैंसलोटी निवासी हामिद रजा, पीपरीथान निवासी दीपा कुमारी तथा बैरागीझाड़ निवासी हेमंती कुमारी शामि...